रायपुर

महिला, बच्चों पर अपराध करने वालों पर कड़ाई से हो कार्रवाई-डीजीपी
15-Jun-2022 8:54 PM
महिला, बच्चों पर अपराध करने वालों पर कड़ाई से हो कार्रवाई-डीजीपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक, और पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की। प्रभावी नियंत्रण की वर्चुअल समीक्षा की।  जुनेजा ने सभी जिलों में संपत्ति संबंधी अपराध शारीरिक अपराध, महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों पर नियंत्रण की समीक्षा की और इन अपराधों पर नियंत्रण हेतु संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

 जुनेजा ने चिटफंड कंपनियों के संचालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही तथा निवेशकों की धन वापसी के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में नशीली पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों और चोरी, नकबजनी, लूटपाट एवं चाकूबाजी की वारदातों में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये।

श्री जुनेजा ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रदेश में सामाजिक सद़भाव बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक उपाय एवं कार्यवाही किये जाने बाबत निर्देश दिये। प्रदेश में अपराधियों एवं गुंडों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा सामाजिक अपराध, जूआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री के विरूद्ध लघु अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एडीजी विवेकानंद सिन्हा, हिमांशु गुप्ता, आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट