रायपुर
कालेजों में एडमिशन के लिए 16 से ऑनलाइन आवेदन
15-Jun-2022 6:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जून। रविवि के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से आवेदन लिए जाएंगे। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी फार्म जमा कर सकते हैं। ये आवेदन सरकारी और अशासकीय कालेजों के लिए आनलाइन जमा होंगे। रविशंकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने अधिसूचना जारी कर बताया कि सभी कॉलेजों को उनके यहां आवेदित छात्र-छात्राओं की सूची भेज दी जाएगी। उसके अनुसार कॉलेज बच्चों के गुणात्मक क्रम में मेरिट सूची बनाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। सभी कॉलेज अपने यहां संचालित पाठ्यक्रम व सीटों की संख्या रविवि की वेबसाइट से सत्यापित कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे