रायपुर
राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी
15-Jun-2022 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। निर्वाचन आयोग के साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून को होगी। इसके लिए नामांकन पत्र का कोई शुल्क नहीं है, लेकिन पर्चा दाखिल करने के साथ 15 हजार की सुरक्षा निधि जमा करनी होगी। वहीं वोटर लिस्ट की कीमत 3 सौ रूपए है। इस चुनाव में सांसद, विधायक मतदाता होते हैं। छत्तीसगढ़ में मतदान विस सचिव दिनेश शर्मा और अवर सचिव दिनेश त्रिवेदी कराएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे