रायपुर

29 के आंदोलन में शामिल होगा निगम मंडल कर्मचारी महासंघ
14-Jun-2022 6:53 PM
29 के आंदोलन में शामिल होगा निगम मंडल कर्मचारी महासंघ

रायपुर, 14 जून। छत्तीसगढ़ निगम मंडल महासंघ के द्वारा 29 जून के आंदोलन को लेकर निगम मंडल महासंघ की बैठक कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के संयोजक  कमल वर्मा ,अजय तिवारी,  विजय झा की मौजूदगी में हुई। इसमें निगम मंडल महासंघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, संगठन सचिव/प्रवक्ता डी, एल, चौधरी, सह सचिव प्रदीप स्वामी, महासचिव राजकुमार अवस्थी, प्रचार प्रसार मंत्री  अमातांसु शुक्ला , मार्कफेड संघ के अध्यक्ष किशोर चंद्रा , पापुनि के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर,ष्टस्ढ्ढष्ठष्ट. के अध्यक्ष/सचिव एम सभी निगम मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  बैठक में निगम मंडल की 4 सूत्रीय मांगों पर विचार किया गया हैं । इनमें  दैनिक/आकस्मिक/संविदा, में कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना,  ग्रह भाड़ा ।

इन चारों मांगों को लेकर निगम मंडल ने यह निर्णय लिया है कि छ, ग, प्रदेश के सभी 27 निगम मंडल कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के बेनर तले आंदोलन, धरना प्रदर्शन, एम रेली में भाग लेंगे, राज्य सरकार के द्वारा निगम मंडलों को कभी भी समय पर लाभ नहीं दिया गया है, निगम मंडलों को हर समय छला गया है।


अन्य पोस्ट