रायपुर

पिता का हत्यारा पकड़ाया
13-Jun-2022 5:01 PM
 पिता का हत्यारा पकड़ाया

अवैध संबंध का शक था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  13  जून । 
लोहे का सब्बल से हमला कर  पिता की जान लेने वाले पुत्र को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। उसे शक था कि पिता का  किसी अन्य महिला से संबंध है। पुलिस को गुमराह करने खुद ही थाने में लिखाई थी हत्या की रिपोर्ट।

 अभनपुर पुलिस के अनुसार शिवकुमार तारक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया थाकि वह उपरवारा अभनपुर में रहता है तथा रेल्वे क्रॉसिंग पास पूजा सामान का दुकान चलाता है।  तीन जून को उसे सूचना प्राप्त हुई की उसके पिता रामचंद्र तारक  घर पर गिर गये है। घर जाकर देखा तो उसके पिता बिस्तर पर चित हालात में पड़े थे। चेहरा खून से सना एवं माथे में गहरेचोट का निशान था। कोई अज्ञात आरोपी ने पिता  के सिर में किसी भारी वस्तु से मारकर उसकी हत्या कर दी। इस पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द  धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं घर के अन्य सदस्यों, आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की।  मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

वहीं पूछताछ में  प्रार्थी शिवकुमार तारक से बार-बार अपना बयान बदल रहा था, जिससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने अब  शिवकुमार  के संबंध में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया। इसी दौरान पुलिस को शिवकुमार के घटना में संलिप्त होने का अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर पुन: कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अतत: अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया।

    पूछताछ में आरोपी शिवकुमार तारक ने बताया कि वह अपने पिता के अवैध संबंधो से परेशान था। आरोपी  घटना के दिन पिता को समझाने घर गया था। इसी दौरान दोनो के मध्य विवाद हुआ एवं  शिवकुमार तारक ने आवेश में आकर घर में रखे सब्बल से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे  मृत्यु हो गई।
 
    आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्बल जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट