रायपुर
चार बोरी स्टील कब्जा चुराने वाले दो आरोपी गिरफतार, 1 नाबालिग
13-Jun-2022 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। खमतराई इलाके में कल फिर एक दुकान का ताला टूटा। अज्ञात चोर दुकान से 4 बोरी स्टील के कब्जे ले गये। हालांकि पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को सौरभ अग्रवाल उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीनगर खमतराई के श्याम डोर ट्रेडर्स दुकान का ताला तोडक़र कोई अज्ञात चोर दुकान में रखे 04 बोरी स्टील कब्जा चोरी कर गए। इनकी कीमत 30000रू है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान मूखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति चोरी सामान को बेचने ग्राहक तलाश कर रहे हैं। इस पर आरोपी आकाश थापा एंव एक अपचारी बालक को पकडक़र पूछताछ करने पर चोरी स्वीकारा।आरोपी के कब्जे से चोरी के 04 बोरी स्टील कब्जा बरामद कर लिया।आरोपी की गिरफ़्तारी कर विवेचना की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे