रायपुर
सरकारी भवनों में खराब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बदले जा रहे
13-Jun-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। नगर निगम सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच का अभियान चला रहा है। जिन भवनों में नई लगे हैं वहां सिस्टम लगाए जा रहे हैं। महापौर एजाज ढेबर और निगमायुक्त मयंक श्रीवास्तव केनिर्देश पर निगम मुख्यालय और 10 जोनों के नगर निवेश की टीमों द्वारा शहर के सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे होने का परीक्षण करने में लगातार जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज स्कूल कॉलेज भवनों और बाजार क्षेत्र के सरकारी भवनों की जांच की गई। कुछ भवनों में सिस्टम लगा तो दिया जाता है किंतु रखरखाव के अभाव में वह खराब हो जाता है। इस वजह से निर्देश दिए गए हैं कि पुरानी सिस्टम की भी जा की जा रही है कि वे काम कर रही हैं कि नहीं खराब पाने पर उसे सुधारा जा रहा है। इसी तरह कहीं पर सिस्टम नहीं लगे होने पर तत्काल लगाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे