रायपुर

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने करूंगा प्रयास
13-Jun-2022 3:00 PM
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने करूंगा प्रयास

निषाद समाज के प्रांतीय अध्यक्ष बने कुंवर सिंह निषाद

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज केंद्रीय समिति कोहका भिलाई में 12 जून को छग निषाद प्रदेश संगठन का चुनाव हुआ। जिसमें निषाद समाज के प्रांतीय अध्यक्ष बने संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद बने। सीएम भूपेश बघेल ने कुंवर सिंह निषाद को प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी।

इस चुनाव में 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अलग-अलग पदों के लिए भाग्य आजमाए थे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, प्रदीप कैवर्त, बोधी राम निषाद चुनाव मैदान में उतरे थे। कुंवर सिंह निषाद को 375, प्रदीप कैवर्त को 234 और बोधी राम निषाद को 126 मत मिले। इस प्रकार कुंवर सिंह निषाद 141 मत से विजयी हुए।

स्वजातीय मतदाताओं ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव की तरह ही सामाजिक चुनाव में कुंवर सिंह निषाद को वोट देकर विजयी बनाकर आशीर्वाद दिए। कुंवर सिंह निषाद अपने व्यक्तिगत छवि के चलते  किसी के मन में विश्वास बनाने में सफल हुए हैं।

 छग निषाद समाज प्रदेश संगठन चुनाव में हर जिले से स्वजातीय मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग चुनाव में किए।

चुनाव जीतने के बाद कुंवर सिंह निषाद ने पत्रकार से चर्चा करते हुए बताया कि स्वजातीय जनों ने चुनाव में अपना कीमती वोट देकर चुनाव मेंं विजयी बनाए, इसके लिए सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरना का वादा किया।

समाज को विकसित समाज के श्रेणी में ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। युवाओं एवं बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा। शासन की योजनाओं का लाभ सामाजिक लोगों को मिले, इसके लिए वह सदैव काम करते रहेंगे।


अन्य पोस्ट