रायपुर
इनमें से एक जिलाबदर..
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। रविवार को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के ज्ञ नारकोटिक्स सेल की टीम ने खमतराई एवं धरसींवा के अलग-अलग स्थानों में कुछ व्यक्ति गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया। खमतराई एवं धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस कॉलोनी रेल्वे स्टेशन पास आरोपी उदय जैन निवासी खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया गया।
इसी प्रकार थाना खमतराई क्षेत्र के शमशान घाट पास आरोपी तुलसी सोनी निवासी गंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 18,000/- रूपये जप्त कर धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
धरसींवा के तिरईया ओव्हर ब्रिज के पास आरोपी रामकृष्ण तिवारी निवासी सिलतरा धरसींवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 30 हजार रूपये जप्त कर थाना धरसींवा में धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना धरसींवा क्षेत्र में ही सिलतरा स्थित एच.पी पेट्रोल पंप के सामने आरोपी रमेश अग्रवाल निवासी हीरापुर कबीर नगर को गिरफ्तार कर कब्जे से 15 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग डेढ़ लाख रूपये जप्त कर धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी उदय जैन है थाना खमतराई का गुण्डा बदमाश जिसके विरूद्ध हत्या, बलवा, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित 03 दर्जन से भी अधिक अपराध थाने में है और कई बार जेल जा चुका है। उदयके विरूद्ध पूर्व में की जा चुकी है जिला बदर भी हो चुका है।