रायपुर

ऑपरेशन नारकोस, आरपीएफ ने 14 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार
12-Jun-2022 5:15 PM
ऑपरेशन नारकोस, आरपीएफ ने 14 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  12  जून ।
  रविवार को ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेसुब) रायपुर के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट  की टीम ने स्टेशन में सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान मुखबिर सूचना के हुलिया का व्यक्ति टिकट बुकिंग ऑफिस के बगल में एटीएम के  एक कत्थे रंग का  ट्रॉली बैग के साथ बैठा था। था। पूछताछ करने पर अपना नाम पता-राजा सिंह 49, वर्ष निवासी ग्राम चतुरी पुरवा, भरटौली कानपुर देहात, थाना मूसानगर, जिला कानपुर देहात (उ. प्र.) बताया।  ट्रॉली बैग की तलाशी में 03 पैकेट  गांजा कुल वजन 14 किलो 300 ग्राम कीमत रू. 71500/- मिला। इस पर  एनडीपीएस के तहत गिरफतार किया गया।
पूछताछ में  आरोपी ने बताया कि बरामद गांजे को  बेचने के लिये  रीवा जाने वाला था।

आरोपी को गांजे के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द किये जिस पर जीआरपी  रायपुर ने  धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
 


अन्य पोस्ट