रायपुर

दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 जून को
10-Jun-2022 8:29 PM
दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 जून को

रायपुर 10 जून। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।।  यह कैंप  पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर में  होगा।

जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों एल.आई.सी रायपुर टेक्नोटास्क बिजनेस सोल्युशन एवं रोप्पन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस (रेपिडो) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एजेंट, सी.एस.ए., बाईक राईडर के 370 से अधिक पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार से 15 हजार रूपये मासिक वेतन पर दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जानी है।

उन्होंने बताया कि बाईक राईडर पद के इच्छुक आवेदकों के पास स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस, आर.सी., स्मार्ट फोन, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं बैंक पास-बुक होना अनिवार्य है। योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।


अन्य पोस्ट