रायपुर
लोकेश बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
10-Jun-2022 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10। जून विगत दिनों संपन्न हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के चिंतन शिविर के बाद अब भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।इस कार्यकारिणी में राजधानी रायपुर के लोकप्रिय नेता लोकेश वशिष्ठ का चयन राष्ट्रीय सचिव के पद पर किया गया है। कार्यकारिणी गठन हेतु देशभर के युवाओं का साक्षात्कार राजधानी दिल्ली में लिया गया था। आपको बता दे कि गैर राजनैतिक पृष्ठभूमि से आने वाले कृषक परिवार में जन्मे लोकेश ने कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुडक़र उस समय के प्रदेश अध्यक्ष विकास उपाध्याय के सानिध्य में संगठन में कार्य करते रहे।छत्तीसगढ़ में पहली बार हुए युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में सन 2010 में वार्ड अध्यक्ष बने।दोबारा चुनाव में पुन: बूथ अध्यक्ष बने।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे