रायपुर
श्रीश्रीमाल-शुक्ला समेत 9 आईपीएस को छत्तीसगढ़ कैडर
10-Jun-2022 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यूपीएससी-2020 में हुआ था चयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। यूपीएससी-2020 में आईपीएस के लिए चयनित अफसरों में से 9 को छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है। इनमें कवर्धा के रहवासी आकाश श्रीश्रीमाल और महासमुंद के आकाश कुमार शुक्ला भी हैं।
यूपीएससी-2020 में प्रदेश के कवर्धा में रहने वाले आकाश श्रीश्रीमाल ने 94वां रैंक हासिल किया था। जबकि महासमुंद के आकाश कुमार शुक्ला ने 427वीं रैंक हासिल की थी। वे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में आए हैं, और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है।
श्रीश्रीमाल और शुक्ला के अलावा बिहार के अमन कुमार झा, महाराष्ट्र के अक्षय प्रमोद, मध्यप्रदेश के रोहित कुमार शाह, राजस्थान के रविन्द्र कुमार मीणा, महाराष्ट्र के धोत्रे सुमीत कुमार, यूपी के अजय कुमार, और दिल्ली के उदित पुष्कर को भी छत्तीसगढ़ मिला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे