रायपुर

दुर्ग-भोपाल रेलवे भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन 15को
09-Jun-2022 7:23 PM
दुर्ग-भोपाल रेलवे भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन 15को

रायपुर- 09 जून। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए  पूर्व तटीय रेलवे द्वारा  भोपाल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 

भोपाल से  15 जून  (बुधवार) को 01662 भोपाल-दुर्ग परीक्षा स्पेशल भोपाल से 04:15 बजे रवाना होकर 04:28 बजे रानी कमलापति , 05;30 बजे होशंगाबाद , 06:00 बजे इटारसी , 07:03 बजे पिपरिया , 08:03 बजे नरसिंहपुरी, 09:15 बजे जबलपुर , 10:25 बजे कटनी साउथ, 12:39 बजे उमरिया , 13:48 बजे शहडोल, 14.42 बजे अनूपपुर , 15.27 बजे पेंड्रा रोड, 18.10 बजे उसलापुर, 19.58 बजे रायपुर, 19.58 बजे भिलाई पावर हाउस,   15 जून  (बुधवार) को 21.15 बजे दुर्ग पहुंचेगी ।

इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 01661 दुर्ग-भोपाल परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से  17 जून  (शुक्रवार) को 22:00 बजे रवाना होकर 22:09 बजे भिलाई पावर हाउस, 22:36 बजे रायपुर , 00:40 बजे उसलापुर , 02:06 बजे पेंड्रा रोड, 02:44 बजे अनूपपुर , 03:19 बजे शहडोल , 04:15 बजे उमरिया , 07:50 बजे कटनी साउथ, 09:30 बजे जबलपुर, 10:48 बजे नरसिंहपुरी, 11:53 बजे पिपरिया, 13.10 बजे इटारसी, 13:40 बजे होशंगाबाद, 15:30 बजे रानी कमलापति,  दिनांक 18 जून, 2022 शनिवार को 15:50 बजे भोपाल पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 10सामान्य और 06 स्लीपर श्रेणी  कुल 18 कोच रहेंगे ।


अन्य पोस्ट