रायपुर

मेटल पार्क में चोरी कर भागते शातिर को पुलिस ने पकड़ा
09-Jun-2022 7:11 PM
मेटल पार्क में चोरी कर भागते शातिर को पुलिस ने पकड़ा

औद्योगिक क्षेत्र में घूम-घूमकर करता था चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। उरला के मेटल पार्क में चोरी की घटना को अंजाम देकर भागने वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा है। वारदात को अंजाम देकर शातिर के फरार होने के पहले ही पेट्रोलिंग टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ में औद्योगिक क्षेत्र में दूसरे जगहों पर भी चोरी करने का पता चला है। आरोपी ओमान कुमार निवासी उदया सोसायटी है। वह दोपहिया में चोरी का सामान ले जाते रात के वक्त पकड़ा गया। रात में गश्त करने वाली टीम ने संदेहास्पद स्थिति में आरोपी को पकडक़र पूछताछ की। पुलिस ने बताया आरोपी के कब्जे से  ट्रक का कमानी पट्टा 2 नग , और स्कूटी बरामद किया गया। स्कूटी के दस्तावेज भी नहीं मिले। दोपहिया के चोरी के मामले में भी पुलिस ने छानबीन शुरू की। आरोपी आदतन चोर है। इसके खिलाफ में पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं।


अन्य पोस्ट