रायपुर
कारा गांव के नजदीक अधेड़ ने जान गंवाई
09-Jun-2022 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। उरला क्षेत्र के ग्राम कारा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। रात को अंधेरे में अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से अधेड़ को चपेट में लिया। दो दिन बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया गया घटना 7 जून रात दस बजे के आसपास की है। अजय कुमार साहू निवासी ग्राम बुंदेली बेमेतरा अपनी दोपहिया से जा रहा था। रास्ते से गुजरते वक्त संभवतया किसी भारी वाहन ने उसे पीछे से चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस मामले में सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे