रायपुर
कोर्ट में युवती का हंगामा
08-Jun-2022 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जून। सिविल लाइंस पुलिस की कार्रवाई में धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार युवती ने बुधवार को कोर्ट में जमके हंगामा किया। शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर युवती को कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश के द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने आदेश करने के बाद युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोर्ट से निकलने के तुरंत बाद युवती ने वहां से छलांग लगाने की कोशिश की।
पुलिस स्टाफ ने किसी तरह से युवती को संभाला। इसके बाद जब पुलिस स्टाफ युवती को कोर्ट के नीचे लेकर पहुंचा तभी उसने अपने हाथ का नश काटने कोशिश की। इस दौरान महिला आरक्षक ने किसी तरह से उसे रोका। झूमाझटकी के हालात के बीच महिला आरक्षक को भी चोट आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे