रायपुर
दीवार से गिरे मजदूर की मौत
08-Jun-2022 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जून। उरला स्थित बजरंग पावर एंड इस्पताल में काम करने के दौरान एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। दीवार पर चढक़र काम करते वक्त मजदूर का पैर फिसल गया। कई फीट की ऊंचाई से जमीन में गिरने के बाद मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम ललित कुमार निवासी सड्ढू बताया गया है। पुलिस का कहना है ललित छह तारीख को अपने शिफ्ट में काम करने पहुंचा था। शाम के वक्त वह दीवार पर चढ़ा हुआ था। जमीन से कई फीट की ऊंचाई में बिना किसी सुरक्षा साधन के काम करते वक्त ललित का अचानक से पैर फिसल गया। सिर के बल जमीन में गिरते ही उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे