रायपुर
सवा लाख की ठगी
08-Jun-2022 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जून। लोन के लिए अर्जी देने वाले एक युवक से ठगी करने की घटना सामने आई है। अज्ञात फोन धारक ने खुद को फायनेंस कंपनी से बताकर युवक से सवा लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बुधवार को प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। संयासीपारा निवासी अशोक कुमार से अज्ञात फोन धारक ने ठगी की।
अशोक ने पर्सनल लोन लेने के लिए फायनेंस कंपनी में आवेदन दे रखा था। इसी दौरान आरोपी ने फोन में संपर्क करते हुए कहा कि लोन मिलने के पहले प्रोसेसिंग फीस देना होगा। इस तरह से आरोपी ने सवा लाख रुपये की डिमांड की। प्रार्थी ने भरोसे में आकर आरोपी के बताए हुए खाते में पैसे जमा कर दिए। इसके बाद भी प्रार्थी को फायनेंस कंपनी से कोई भी लोन नहीं मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे