रायपुर

अगले दो दिनों में एक दर्जन शहरों में लू का खतरा
08-Jun-2022 5:48 PM
अगले दो दिनों में एक दर्जन शहरों में लू का खतरा

रायपुर, 8 जून। पिछले कुछ दिनों से मौसम ने शहर के लोग गर्मी से परेसान है। आये दिन तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा गई है।  सुबह नौ बजे हालात ये थे कि धूप में जलन महसूस हो रही थी । अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया । मौसम विभाग के अनुसार आगले दो दिनों मेेें तापमान बढऩे के आसार है। प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर,और दुर्ग संभाग को अगले दो दिनों के लिए यलो कारीडोर में रखा गया है। जो की लू चलने की चेतावनी दी है। इन संभाग में कुछ जगहों पर लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इस गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं । इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही हैं । 6 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है । प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के गरज - चमक के साथ के साथ छीटें पडऩे की संभावना है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने रविवार को बताया था कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है । एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छग तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।

 


अन्य पोस्ट