रायपुर
लेवल क्रासिंग कैसे पार करें, यात्रियों को बताया गया
07-Jun-2022 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। रेल मंडल रायपुर के संरक्षा विभाग के द्वारा लेवल क्रासिंग पार करने के तरीके को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को संरक्षा अधिकारियों, संरक्षा सलाहकारों, आर पी एफ, सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा चरोदा स्टेशन, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, बिल्हा एवं तिल्दा स्टेशन तथा विभिन्न समपार फाटकों जैसे रिगनी गेट , खपरी, सिनोधा एवं केसदा गेट सहित 9 गेट तथा इसके अलावे तिल्दा, पावर हाउस तथा रायपुर का 5 सहित 7 पेट्रोल पंप एवं गोगांव, तिल्दा, बिल्हा, चरोदा एवं भिलाई पावर हाउस का मार्केट एवं ट्रेन क्रमांक 13287 में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से समपार फाटक को पार करने एवं इससे संबंधित अन्य जानकारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे