रायपुर

सीएम बघेल, शुक्ला आज शाम हरियाणा के विधायकों से मुलाकात करेंगे
06-Jun-2022 7:35 PM
 सीएम बघेल, शुक्ला आज शाम हरियाणा के विधायकों से मुलाकात करेंगे

रायपुर, 6 जून। रायपुर में ठहराए गए हरियाणा के विधायकों में से एक नीरज शर्मा ने अपने राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया है। इससे पहले कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बीती रात नया रायपुर के रिजार्ट जाकर सभी 28 विधायकों से मुलाकात की थी। आज शाम सीएम बघेल मुलाकात करेंगे। आलाकमान ने कल ही बघेल को राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। दूसरे पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला भी सोमवार दोपहर बाद रायपुर पहुंच गए हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे रिजार्ट गए।  एयरपोर्ट में चर्चा के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा खरीद फरोख्त करती है। जबकि प्रत्याशी अजय माकन कल रात ही यहां पहुंच गए हैं।


अन्य पोस्ट