रायपुर
रात तक प्रदेश के एक-दो स्थानों में हो सकती है बारिश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। नौतपा के बाद पिछले तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही है । यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा । सुबह नौ बजे हालात ये थे कि धूप में जलन महसूस हो रही थी । अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया । रायपुर ,बिलासपुर,दुर्ग संभाग में कुछ जगहों पर अगले दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इस गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं । इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही हैं । 6 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है । प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के गरज - चमक के साथ के साथ छीटें पडऩे की संभावना है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है ।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने रविवार को बताया था कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है । एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छग तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।