रायपुर
चाकू समेत बदमाश गिरफ्तार
06-Jun-2022 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जून। खमतराई इलाके में एक बदमाश को चाकू के साथ पकड़ा गया है। आरोपी चाकू लेकर आसपास के लोगों से धमकी चमकी कर रहा था। सोमवार को आम्र्स एक्ट के मामले में कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा। आरोपी का नाम रूपेश सिंह राजपूत है। रविवार की शाम रावाभाठा में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। इसी दौरान राहगीरों ने थाना पुलिस से संपर्क किया।
आरोपी के बारे में सूचना देने पर गश्त टीम भेजकर आरोपी रूपेश को पकड़ा गया। आरोपी के पास तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। बताया गया आरोपी पूर्व में भी अपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। चाकू लेकर लोगों से धमकी चमकी करने के मामले में उसे गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश करने प्रक्रिया पूरी की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे