रायपुर

बिहार का मुन्ना भाई मनीष गिरफ्तार, दिनेश की जगह दे रहा था ईएसआई परीक्षा
06-Jun-2022 7:01 PM
बिहार का मुन्ना भाई मनीष गिरफ्तार, दिनेश की जगह  दे रहा था ईएसआई परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। कर्मचारी राज्य बीमा निगम  द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ  मेन्स परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार। बिहार के दिनेश यादव की जगह मनीष परीक्षा देते गिरफ्तार। टाटा कंसल्टेंसी में ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव रूपेश वर्मा ने सेंटर इंचार्ज की हैसियत से दस्तावेज जांच में पकड़ा।दोनो आरोपी दिनेश और मनीष बिहार के निवासी।पुर्व में भिलाई में आयोजित प्री परीक्षा में आरोपी दिनेश की जगह मनीष ने बैठकर की थी परीक्षा पास।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी।राज्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में ठेका लेकर मुन्ना भाई बनकर पास कराने वाला गिरोह सक्रिय होने की आशंका।आरोपियों से पूछताछ में हो सकते है कई बड़े खुलासे।डीडी नगर थाना पुलिस की कार्रवाई।


अन्य पोस्ट