रायपुर

कालीबाड़ी चौक पर चाय पीते युवक पर हमला, दो गिरफ्तार
05-Jun-2022 7:20 PM
  कालीबाड़ी चौक पर चाय पीते युवक पर हमला, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जून। कालीबाड़ी के टीआई चौक में सुबह-सुबह  दो युवकों ने एक अन्य पर हुए जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।आपसी विवाद मे आरोपियों ने  वाकर से हमला किया था।

  कोतवाली पुलिस के अनुसार   रविवार  प्रात: करीबन 6:00 बजे प्रार्थी निखिल यादव कालीबाड़ी के टीआई चौक के पास एक  ठेला में चाय पीने आया था। उसी समय बैजनाथ पारा के धोबी चौक के पास रहने वाले फैजान खान और प्रतीक आकर निखिल यादव को तुने हमारे खिलाफ टिकरापारा थाना में रिपोर्ट लिखाया है आज तुझे जान से खत्म कर देंगे ।धमकी देते हुए चाय ठेला में खड़े एक दिव्यांग व्यक्ति के वाकर को लेकर प्रतीक और फैजान खान दोनों,निखिल यादव के सिर  में प्राणघातक हमला कर भाग गए है ।प्रार्थी निखिल यादव बैरन बाजार की रिपोर्ट पर  कोतवाली में धारा 307 ,34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    घटना के बाद फरार आरोपी प्रतीक और फैजान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद   आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।


अन्य पोस्ट