रायपुर
कांग्रेस के भीतर विश्वनीयता खत्म हो रही है- रमन सिंह
03-Jun-2022 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जून। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरियाणा के विधायकों को रायपुर लाने पर कहा कि, कांग्रेस के अंदर विश्वसनीयता इतनी समाप्त होती जा रही है कि अपने ही हरियाणा के अपने ही लोगों से डर के भाग रहे है। सवाल इस बात की है जो राजनीतिक दल जहां के है वो वहां अपनी ही पार्टी से असुरक्षित महसूस कर रहे है तो फिर उस पार्टी का क्या होगा? कांग्रेस में विश्वास आपस में ही समाप्त हो गया है। कांग्रेस संगठन की स्थिति में जो खराब स्थिति आई वो अविश्वास की वजह से ही आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे