रायपुर

ओपन स्कूल की 12वीं में 64% तो 10वीं में 53% ही पास हुए
03-Jun-2022 6:05 PM
ओपन स्कूल की 12वीं में 64% तो 10वीं में 53% ही पास हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित दसवीं बारहवीं मुख्य एंव अवसर परीक्षा परिणाम 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र परीक्षा परिणाम विभाग के वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाट एसओएस डाट सीजी डाट एनआईसी डाट ईन पर आनलाईन देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं,12वीं  बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें हायर सेकेंडरी में 64.03 फीसदी छात्र व हाईस्कूल में 53.07 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। दसवीं की परीक्षा में 42146 अभ्यार्थीयों ने परीक्षा फार्म जमा किया था जिसमें से 36411 छात्र परीक्षा में बैठे और 19318 छात्र पास हुए हैं। बारहवीं में 73041 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए अपना नामांकन करवाया था । जिसमे से 67895 छात्र परीक्षा में बैठे व 34683 छात्र ही पास हो पाए । इस लिहाज से बारहवीं में 64.03 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए । छात्राओं के पास होने का प्रतिशत बारहवीं में भी ज्यादा है । परीक्षा में शामिल छात्राओं में से 66.11 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं ।


अन्य पोस्ट