रायपुर

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहे चोर गिरफ्तार
03-Jun-2022 11:55 AM
चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहे चोर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  3  जून ।
  पुरानी बस्ती पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहे चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुर्ग के शातिर चोर हैं।

पुलिस ने बताया कि दो जून को मुखबीर से सूचना मिली कि दो लडक़े उम्र लगभग 30- 35 वर्ष रंग सांवला सामान्य कद काला सफेद रंग एवं हल्का हरे रंग कपड़ा पहना है, कार्नर हाउस कुशालपुर पुरानी बस्ती के पास एक बिना नंबर प्लेट का टीवीएस स्टार स्पोर्टस 110 मोटर सायकल को बेचने के लिये गाहक तलाश कर रहे हैं। इस पर हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ व गवाह के घेराबंदी कर लडक़ों को पकडक़र नाम पता पूछने पर अपना बताया। वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर आज से दो माह पूर्व एक मो.सा. टी.वी. एस . स्टार स्पोर्टस 110  को एच.पी. पेट्रोल पंप के बाजु डी मार्ट भिलाई दुर्ग से चोरी करना बताया।  वाहन के संबंध में किसी प्रकार का बिल प्रस्तुत नहीं किया आरोपी द्वारा चोरी का सामान को परिवहन करना जुर्म स्वीकार किया । आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । आरोपी कमलकांत प्रसाद, पवन नाग दुर्ग के रहने वाले है।
 


अन्य पोस्ट