रायपुर
रायपुर पहुंचे हरियाणा के कांग्रेस विधायक
02-Jun-2022 10:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। हरियाणा कांग्रेस के विधायक रायपुर पहुंच गए हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर बाड़ेबंदी की जा रही है।
इससे पहले हरियाणा से कांग्रेस के 31 में से 30 विधायक गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचे। आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई हाईकमान के बुलावे के बावजूद दिल्ली नहीं पहुंचे।
दिल्ली पहुंचने वाले विधायकों की बैठक पार्टी के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल ने ली। तीन बजे पार्टी हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल भी विधायकों से मिलेंगे। उसके बाद सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भेजा गया। रायपुर से 10 जून को वोटिंग वाले दिन ये विधायक चंडीगढ़ में सीधे हरियाणा विधानसभा पहुंचेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे