रायपुर
शराब पीने के विवाद में चलाया कैंची
01-Jun-2022 10:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 जून। मोवा इलाके में शराब पीने के विवाद पर एक शख्स ने अपने ही परिचित को कैंची मारकर जख्मी कर दिया। आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम गोलू बंजारे है। मोवा स्वास्थ्य केंद्र के पास विवाद होने के दौरान शाम के वक्त आरोपी ने प्रार्थी डेविड को जख्मी कर दिया। आरोपी ने पेट की तरफ हमला करते हुए डेविड को चोट पहुंचाया।
दोनों के बीच शराब पीने के विवाद के चलते मामला बढ़ गया।
दस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे कैंची से हमला करते हुए आरोप को जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे