रायपुर
एक ही दिन में फॉर्म वितरण, पंजीयन और वॉक इन इंटरव्यू ,फैली अव्यवस्था
31-May-2022 9:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 मई। आत्मानंद स्कूलों में अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए एक ही दिन में फॉर्म वितरण, पंजीयन और वॉक इन इंटरव्यू रखने से भारी अव्यवस्था फैल गई । मारामारी रही, फॉर्म तक खत्म हो गए हैं। प्लानिंग की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं, सुबह से लगी कतार आगे तक नहीं बढ़ी है। खासकर बैरन बाजार महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सबसे ज्यादा हंगामा हो रहा।जधानी के बैरन बाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में आवेदन जमा करने के लिए 10,000 से ज्यादा आवेदक सुबह 5 बजे से पहुंचे हैं। बता दें कि स्वामी आत्मानंद स्कूल हेतु 13 शिक्षक समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकली हैं जिसके लिए सुबह से ही यहां भारी भीड़ जमा है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे