रायपुर

अवैध निर्माण रोकने पहुंचे अफसर-कर्मियों से विवाद, जुर्म दर्ज
31-May-2022 9:24 PM
अवैध निर्माण रोकने पहुंचे अफसर-कर्मियों से विवाद, जुर्म दर्ज

रायपुर, 31 मई। सरकारी जगह में अवैध निर्माण रोकने के दौरान आरंग में सरकारी अमले का कुछ लोगों से विवाद हो गया। मौके पर निर्माण रूकवाने आदेश देते ही वहां लोगों ने बलवा कर दिया। अफसरों और कर्मचारियों से धक्का मुक्की कर मारपीट की कोशिश की। हंगामे के बाद बिना कार्रवाई के टीम को लौटना पड़ा। थाना में लिखित शिकायत देने के बाद पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज किया। आरोपी चुड़ामणि चंद्राकर के साथ उसके दर्जनभर साथियों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ अन्य धाराओं में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया, वार्ड क्रमांक 6 में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। शाम के वक्त पांच बजे नगर पालिका के अफसर और कर्मचारी काम रूकवाने के लिए पहुंचे। खाली  जगह में बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल को तोडऩे आदेश जारी किया कि इसी बीच वहां चुड़ामणि चंद्राकर और उसके साथी अमले के साथ भिड़ गए। बताया गया निर्माण करने वालों ने मौके पर अफसरों से धुक्का मुक्की करते हुए उनके साथ मारपीट की। दर्जनभर लोगों की भीड़ जमाकर निगम अमले को खदेड़ दिया।


अन्य पोस्ट