रायपुर

ताम्रध्वज के बड़े भाई भूपत साहू नहीं रहे, सीएम ने दुख जताया
30-May-2022 9:36 PM
ताम्रध्वज के बड़े भाई भूपत साहू नहीं रहे, सीएम ने दुख जताया

रायपुर, 30 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई एवं दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। भूपत साहू का आज निधन हो गया। श्री साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति पर उनके शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


अन्य पोस्ट