रायपुर

पुलिस गश्त में दो चाकूबाज फंसे
30-May-2022 6:29 PM
पुलिस गश्त में दो चाकूबाज फंसे

सिविल लाइंस थाना में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मई। हाईसिक्योरिटी जोन में चाकू लेकर आतंक मचाने वाले दो बदमाश पकड़े गए हैं। दोपहर के वक्त पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपियों को दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी गौतम तांडी और मनोज बाग को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। दोपहर करीब तीन बजे आरोपियों के बारे में स्थानीय लोगों ने खबर दी थी। आरोपी अपने पास धारदार चाकू लेकर आतंक फैला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलते ही गश्त टीम रवाना कर आरोपियों को मौके से दबोचा गया। आरोपी मनोज कालीबाड़ी का रहने वाला है जबकि गौतम आकाशवाणी का रहने वाला है। दोनों आरोपी आदतन बदमाश है। उनके खिलाफ में पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

गुढिय़ारी में चाकूबाज बंदी

मुर्राभ_ी गुढिय़ारी के पास पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शंकर सोनी रास्ते में चाकू दिखाकर लोगों को धमकी चमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया आरोपी को मौके से पकड़ा गया और तलाशी लेकर धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी शंकर पूर्व में भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत में कार्रवाई किया गया।


अन्य पोस्ट