रायपुर

66 की उम्र में 16 का दिल लिए 73 बैच के सेंटपॉलियंस ने मचाया धमाल
30-May-2022 5:33 PM
66 की उम्र में 16 का दिल  लिए 73 बैच  के सेंटपॉलियंस ने मचाया धमाल

रायपुर, 29 मई। 66 की उम्र में 16 साल का दिल लिए,, उमंग और उत्साह से लबरेज सन् 1973 में मैट्रिक पास  सेंटपॉल्स स्कूल के युवा छात्रों ने रविवार,  को प्री गोल्डन जुबली ईयर सेलिब्रेट किया। 

समारोह के संयोजक निरंजन सिंह यादव ने बताया कि आगामी वर्ष 2023 में सेंटपॉलियंस बैच 73 को मैट्रिक पास किए पचास वर्ष पूरे हो जाएंगे। पुरानी खट्टी मीठी यादों को संजोने के लिए पुराने संगी नव वर्ष के प्रारंभ में देशाटन- आउटिंग करेंगे तथा 01 जुलाई को आओ स्कूल चलें हम के तहत शाला परिसर में पुराने एवं नए शिक्षकों का आशीर्वाद ले न्यू शिक्षा पद्धति पर गोष्ठी करेंगे।

मेल मिलाप के इस आयोजन को श्रीमती मधु यादव द्वारा प्रस्तुत हाउजी, घंटी बजाओ तथा कपल गेम्स ने रोचक बना दिया। गेट टु गेदर की इस सुहानी शाम में  सुभाष शर्मा, अजय यादव, रविंद्र सिंह च्च्रविज्ज् के कर्णप्रिय गीतों ने श्रीमती और श्री प्रमोद मिश्रा को ठुमके लगा थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इस बीच भोपाल से आए अजय चौबे की हास्य कविता च्च् आंख चल गईज्ज् ने लोगों को अंदर तक गुदगुदा दिया। कवि राममूरत शुक्ला के स्वरचित वीररस गीतों ने माहौल में जोश भर दिया।

पारिवारिक मिलन की परिकल्पना को मूर्त रूप देकर भव्य बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारी  रामायण शरण पांडे, सत्यनारायण अग्रवाल, अशोक सुराना,  सुभाष शर्मा,  प्रमोद मिश्रा, मनोहर सोनी,  दानमल जैन,  मार्कंडेय शुक्ला एवं  अजय बंजारी ने अहम भूमिका अदा की। राष्ट्रगीत के समापन बाद  मिलते रहेंगे तो जि़ंदा रहेंगे का संकल्प लेकर, सभी ने एक दूसरे के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।


अन्य पोस्ट