रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। राजधानी में केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने के लिए प्रांत व्यापी प्रदर्शन ज्ञापन के तहत कलेक्टर कार्यालय रायपुर में प्रदर्शन कर एडीएम रायपुर श्री एनआर साहू को ज्ञापन सौंपा गया। उधर इंद्रावती भवन में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इसी मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशभर में किया गया। जहां कर्मियों ने जून में होने वाले हड़ताल को लेकर अपने-अपने जिला कलेक्टर को नोटिस थमाया। फेडरेशन का कहना है कि सीएम मार्च में आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द बकाया दिया जाएगा। किन्तु दो महीने बाद भी भुगतान को लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। फेडरेशन आईएएस अधिकारियों, और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल में 34 प्रतिशत डीए देने का भी विरोध किया।