रायपुर
केरल में समय से पहले सक्रिय हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ भी जल्द आएगा
29-May-2022 9:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। दक्षिण पश्चिम मानसून आज 29 मई को केरल में सेट हो चुका है जिसका सामान्य तिथि 1 जून है। अर्थात दक्षिण पश्चिम मानसून 2 दिन पूर्व केरल में आ गया। इस वजह से इसके छत्तीसगढ़ भी समय से पहले आने के आसार हैं। संकेतों के अनुसार जून के पहले सप्ताह के अंत में प्री मानसून बारिश हो सकती है??।और मानसून 10 जून तक आएगा।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में निम्न स्तर पर उत्तर पश्चिम हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण अधिकतम तापमान के गिरने की संभावना नहीं है। प्रदेश में आज शाम ,रात को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे