रायपुर
मानसून केरल में बरस रहा, कल छत्तीसगढ़ में हो सकती है हल्की बारिश
29-May-2022 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। केरल में आज रविवार को सामान्य तिथि से 2 दिन पूर्व दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक हो चुकी है।एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
कल 30 मई को प्रदेश में उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे