रायपुर
टाटामारी रेस्टोरेंट उद्घाटित
28-May-2022 9:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केशकाल के निकट टाटामारी रेस्टॉरेंट का लोकार्पण किया।टाटामारी रेस्टॉरेंट के सनसेट पॉइंट से मुख्यमंत्री ने लिया प्रकृति के मनोरम दृश्य का नजारा।रेस्टॉरेंट के सनसेट पॉइंट पर बैठ कर मुख्यमंत्री ने ब्लू टी, पिंक टी और अंनत मूल टी का लिया स्वाद। चार प्रकार की हर्बल टी हैं टाटामारी रेस्टॉरेंट की स्पेशलिटी। अपराजिता पुष्प से बनी ब्लू टी, गुलमोहर के फूल से तैयार पिंक टी और अनन्त मूल जड़ी बनी अनन्त मूल टी लुभाएंगी पर्यटकों को।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, केशकाल विधायक संतराम नेताम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे