रायपुर

रेल मंत्री के हाथों से सम्मानित गुप्ता
28-May-2022 7:08 PM
रेल मंत्री के हाथों से सम्मानित गुप्ता

रायपुर, 28 मई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के  मंडल सुरक्षा आयुक्त, संजय गुप्ता   को उनके 34 वर्ष के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने  विज्ञान भवन , नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारतीय पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया । उनके इस  सम्मान पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा सहित रेलवे सुरक्षा बल परिवार रायपुर मंडल, रेलवे के अन्य अधिकारियों ने  बधाईया दी है।


अन्य पोस्ट