रायपुर
रायपुर, 27 मई। शराब दुकानों के बाहर असमाजिक तत्वों के डेरा जमाने के बाद अब लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। उरला शराब दुकान के बाहर एक व्यक्ति से बदमाश ने लूटपाट की। घटना के कई देर बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया। शराब खरीदने पहुंचे व्यक्ति को डरा धमका कर उसके से नगदी करीब 12 सौ रुपये लूटे। इसके पहले भी शराब दुकानों के बाहर चोरी और लूट की घटनाएं सामने आई है। तेलीबांधा में कुछ रोज पहले ही पाकिटमारी के दौरान एक संदिग्ध की कुछ लोगों ने जमके पिटाई कर दी। सड्ढू में दुकान अंदर घुसकर बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला किया। यहां चाकू दिखाकर नगदी लूट की भी कोशिश की थी।
उरला में घटित वारदात में दोनों बदमाशों की पहचान हुई है। पुलिस ने आरोपियों का नाम बजरंग राजपूत है। पीडि़त काशीराम से नगदी लूटकर आरोपी फरार हुआ। गुरूवार की शाम के वक्त भीड़ का फायदा उठाकर काशीराम के जेब से पर्स लूटे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि भीड़ वाली शराब दुकानों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने एजेंसी से कहा गया है लेकिन कई दुकान ऐसे हैं जहां पर से गार्ड नदारद है। हाल में असमाजिक तत्वों ने शराब दुकानों के बाहर डेरा जमा रखा है।