रायपुर

बाइक की ठोकर से युवक की मौत पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला
26-May-2022 8:32 PM
 बाइक की ठोकर से युवक की मौत पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला

रायपुर, 25 मई। पुरानी बस्ती वॉलफोर्ट सिटी के पास में एक बाइक सवार चालक की लापरवाही के चलते युवक की मौत हो गई। बाइक सवार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी सिर के बल गिरने की वजह से उसकी की मौत हो गई। सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

गुरुवार को पुलिस ने बताया कि राजकुमार पाल निवासी भीम नगर बुधवार की रात 9:00 बजे काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे पीछे से बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी।  डिवाइडर के पास ही राजकुमार सिर के बल गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर काफी सारा खून बह गया। इसके पहले राहगीरों की नजर पड़ी और जब तक घायल को अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मालूम हुआ है मृतक काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। लापरवाह बाइक सवार चालक की वजह से वह हादसे का शिकार हो गया। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट