रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा करने के बाद भी मुख्यमंत्री इसे लागू नहीं कर रहे है। पिछड़ा वर्ग समाज इससे आक्रोशित है। 27 फीसदी आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। धरने में पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, शांतनू साहू, गोपी साहू समेत सौ से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने के समय बार-बार बदलता रहा। पार्टी ने अधिकृत विज्ञप्ति जारी कर धरना 1 से 5 बजे तक देने की घोषणा की थी। इस आधार पर रिपोर्टर और फोटोग्राफर पहुंचे, तब तक कुर्सियां सज रही थीं। तब पार्टी ने फिर एक बयान जारी कर 3 से 5 बजे तक धरने की जानकारी।