रायपुर
पचेड़ा में कोचिया सपड़ाया, 32 पव्वा बरामद
24-May-2022 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 मई। अभनपुर के पचेड़ा में पुलिस ने एक कोचिए को पकड़ा है। आरोपी के पास से तलाशी लेने पर 32 पव्वा शराब बरामद हुआ। आरोपी का नाम डामन लाल साहू है। पुलिस ने बताया, एक दिन पहले पचेड़ा में शराब के अवैध कारोबार की खबर मिली थी। इसके बाद गश्त टीम भेजकर डामन को पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करते हुए आरोपी के ठिकाने की तलाश ली। यहां रखे गए 32 पव्वा शराब के बारे में पता चला। मौके से शराब जब्ती बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी की। आबकारी एक्ट के तहत में मामला दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे