रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक संपन्न
24-May-2022 7:01 PM
भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक संपन्न

   बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई।
भाजपा महिला मोर्चा रायपुर संभाग की बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा मिशन 2023 के लिए अभी से जुट जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है और ऐसी असफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में आए दिन लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़छाड़ एवं दुराचार की घटनाएं घटित हो रही है लेकिन प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता का आनंद ले रही है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे ममता साहू विभा अवस्थी संगीता शर्मा भावना भोरा किरण बघेल बिंदु महेश्वरी आशा दुबे सीमा साहू अंजू नायक बिथीका विश्वास सुलोचना साहू कौशल्या बंसल सभी संभाग से जिले की मंडल अध्यक्ष बहनो सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।


अन्य पोस्ट