रायपुर
बेडरूम में सामान फेंके, किचन से जेवर साफ
23-May-2022 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। पीएचई कॉलोनी में सरकारी मकान को छोडक़र बाहर जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। सूने मकान में दबिश देकर शातिर यहां से नगदी समेत महंगे जेवरात करीब 50 हजार रुपये ले भागे। मामले में अंजली विश्वकर्मा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अंजली ने बताया, अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पहले दरवाजे में लगे कुंडे को तोड़ा। इसके बाद बेडरूम पहुंचकर यहां रखे सारे सामान तितर बितर कर दिया। कमरे में रखे हुए आलमारी का लॉकर तोडक़र वहां तलाशी ली। लेकिन जब उन्हें यहां कुछ नहीं मिला तब शातिर किचन पहुंचे। अंजली ने बताया वह इस कॉलोनी में अपनी बड़ी मां के यहां रहती है। बड़ी मां बाहर गई हुई है। 21 तारिख को घर में तालाबंदी कर वह भी अपने गृहग्राम गई हुई थी। अगले दिन जब घर लौटी तभी घर में चोरी का पता चला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे