रायपुर
5 हजार के साथ सिरप की बोतलें भी चोरी
23-May-2022 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। भनपुरी चौक के पास एक चर्मरोग डिस्पेंसरी और मेडिकल में चोरी का मामला थाने पहुंचा है।आरोपी यहां से नगदी चुराया, जाते जाते वक्त मल्टीविटामिन सिरप की बोतलें भी ले गया। चोरी की वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है। सामने आए फुटेज में शातिर अकेले नजर आया। उसके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। डिस्पेंसरी संचालक सूरज कुमार वाधवा का कहना है आरोपी अलसुबह घुसा। काउंटर में रखे नगदी रकम पांच हजार रुपये को पहले निकाला। इसके बाद मेडिकल जाकर वहां से सिरप चुरा लिए। पुलिस अब हुलिए के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे