रायपुर
रोहणीपुरम में दो बदमाश गिरफ्तार
23-May-2022 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। डीडी नगर इलाके में पुलिस ने अड्डेबाजी करने वालों पर नकेल कसा है। रविवार को इलाके में सर्चिंग आपरेशन चलाया। इस दौरान रोहणीपुरम इलाके से दो बदमाश गश्त के दौरान पकड़े गए। संदिग्ध हालत में घुमने वाले दो लोगों को पकड़े जाने के बाद उनके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों का नाम उत्तम कुमार साहू, आयुष अग्रवाल है। पुलिस ने बताया, शाम होने के बाद दोनों आरोपियों के संदिग्ध हालत में घुमने की सूचना मिली थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे