रायपुर
अंबेडकर अस्पताल के एक्स रे वार्ड में आग, कोई हताहत नहीं
21-May-2022 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। शुक्रवार रात प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल के एक्स-रे वार्ड में आग लग गई।. हादसे की वजह से अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मची रही। हालांकि घटना में किसी प्रकार के बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है. बताया जाता है कि आग लगने की खबर पाते ही कर्मचारी भागकर एक्स-रे वार्ड की तरफ आए। और अस्पताल में मौजूद फायर इक्यूपमेंट की मदद से आग बुझा ली गई। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात एक्स-रे वार्ड के एग्जास्ट फैन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पंखे के नीचे कुछ पेपर रखे हुए थे, आग की लपटों ने ़पेपर को अपनी चपेट में ले लिया। इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं एक्स-रे मशीनों पर इस घटना का कोई असर तो नहीं हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे